मध्यप्रदेश के राजकीय प्रतिक (STATE EMBLEM OF MADHY PRADESH)



 मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है,जिसकी स्थापन 1 नवम्बर 1956 को हुई थी | इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है।

मध्य प्रदेश के राज्य प्रतिक :-

1.मध्य प्रदेश का राजकीय चिन्ह :-

 चिन्ह में सबसे बाहर चौबीस स्तूप अंकित हैं। इसके बाद एक वृत्त है, जो तरक्की और विकास की असीम संभावनाओं का द्योतक है। इस वृत्त के भीतर मध्य प्रदेश शासन और सत्यमेव जयते उत्कीर्ण है साथ ही राज्य की प्रमुख फसलें गेंहूँ और धान की बालियां भी अंकित हैं। केंद्रीय वृत्त में अशोक स्तम्भ की सिंह आकृति और राज्य वृक्ष बरगद को दर्शाया गया है।



मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय पशु, राजकीय पक्षी और राजकीय वृक्ष प्रदेश के स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ 1 नवंबर 1981 को अपनाया गया |

2. मध्य प्रदेश का राज्य पुष्प :- सफेद लिली


सफेद लिली का वैज्ञानिक नाम - लिलियम कैंडिडम ( lilium candidum ) हैं | सफेद लिली, लिलीएसी फेमिली का एक मेंबर है,जो एक प्रकार की साखीय पौधे हैं जो आकृति और सुंदरता के कारण विश्व विख्यात है| जिसका तना काफी ऊंचा होता है       

ये भी जरुर पढ़े :- 

मध्य प्रदेश कि प्रमुख नदिया |

मध्यप्रदेश के प्रमुख बाँध

3. मध्यप्रदेश का राज्य पक्षी :- दूधराज या शाहे बुलबुल


 दूधराज या शाहे बुलबुल का वैज्ञानिक नाम -  पैराडाइज फ्लाईकैचर (Paradise Flycatcher)इसे अन्य नाम टिटैनी, माहारैनी भी कहा जाता है| यह सुंदर पक्षी है जिसकी पहचान सफेद और काली कलंगी और लहराते सफेद पूछ से है| यह अपनी निश्चित आयु होने पर शरीर का रंग बदल लेता है |

4. मध्यप्रदेश के राज्य पशु :- बारहसिंघा (ब्रेडरी जाति)


बारहसिंगा को दलदल का मृग (Rucervus duvaucelii) के नाम से भी जाना जाता है,जो हिरण की एक जाति है, जिसकी दुर्लभ प्रजाति के एकमात्र नेशनल पार्क कान्हा किसली में पाया जाता है |

 5. मध्यप्रदेश की राज्य मछली :- महाशीर


महाशीर मछली जो प्रदूषण रोकने और पानी को स्वच्छ रखने में मदद करती है जिसका वैज्ञानिक नाम टोर-टोर है

ये भी जरुर पढ़े :- 

मध्य प्रदेश के प्रमुख जलप्रपात

6. मध्यप्रदेश का राज्य वृक्ष :- बरगद


यह मोरेसी कुल से सम्बंधित है जिसका वैज्ञानिक नाम ‘फ़ाइकस वेनगैलेंसिस’ है | जो हिंदू का एक पवित्र, पूजनीय और औषधि के लिये महत्वपूर्ण है |

7.मध्य प्रदेश का राजकीय खेल: मलखम्ब


मलखंब एक प्राचीन खेल विधा है जिसमें एक मैदान के बीचो-बीच खंबा गाड़कर प्रतियोगी को खंबे के सहारे करतब दिखाना पड़ता है। खेल से किसी खिलाड़ी के पूरे शरीर का व्यायाम होता है।

8.मध्य प्रदेश का राज्य नाट्य: माच


इसकी प्रस्तुति एक ऊँचे और खुले मंच के रूप में की जाती है। ‘ढोलक’ तथा ‘सारंगी’ के महत्वपूर्ण वाद्य है। प्रदेश में इसका सर्वाधिक प्रचार क्षेत्र मालवा अंचल के अंतर्गत आता है।

9.मध्य प्रदेश का राज्य नृत्य: राई


यह बुंदेलखंड का मुख्य नृत्य है जो ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के जन्म, विवाह के अवसरों पर उचित कार्य की पूर्ति होने पर राई का आयोजन किया जाता है। इसमें एक नर्तकी होती है जिसे ‘बेड़नी’ कहाँ जाता है।

10.मध्य प्रदेश की राज्य फसल: सोयाबीन

सोयाबीन प्रमुख तिलहनी फसल है। भारत के लगभग 80% सोयाबीन का उत्पादन अकेले इसी राज्य में होता है। सर्वाधिक बड़ा उत्पादक राज्य होने के कारण ही इसे ‘सोया स्टेट’ के नाम से भी जाना जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

मध्य प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ (Tribes of Madhya Pradesh)

यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल मध्यप्रदेश के स्थान (Places of Madhya Pradesh included in UNESCO World Heritage)

निष्ठा मोड्यूल 7 विद्यालय आधारित आकलन

मध्य प्रदेश का परिचय (Introduction to Madhya Pradesh )

निष्ठा मोड्यूल 2 स्वस्थ विद्यालयी परिवेश निर्मित करने के लिए व्यक्‍त‍िगत-सामाजिक योग्यता विकसित करना

निष्ठा मोड्यूल 10 सामाजिक विज्ञान का शिक्षाशास्त्र

मध्य प्रदेश के पर्वत और पठार (Mountains and plateaus of Madhya Pradesh)

निष्ठा मोड्यूल 9 गणित का शिक्षाशास्त्र

निष्ठा मोड्यूल 8 पर्यावरण अध्ययन का शिक्षाशास्त्र