मध्य प्रदेश के खनिज (Minerals of Madhya Pradesh)

           


मध्य प्रदेश में खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है | जिनका मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ओद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है यह खनिजो का वितरण विशिष्ट शैल समूहों के द्वारा निर्धरित किया जाता है

1. मध्य प्रदेश राज्य को भारत में हिरा उत्पादन के क्षेत्र में एकाधिकार प्राप्त है | 

2. भारत में ताम्र अयस्क एवं मैगनीज अयस्क के उत्पादन में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त है | 

3.भारत में रॉक फास्फेट एवं चूना पत्थर के उत्पादन में मध्य प्रदेश को दूसरा स्थान प्राप्त है | 

4. कोयला उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश में दूसरा स्थान प्राप्त है |

प्रमुख खनिज संसाधन :-

लौह अयस्क :- 

   * लौह अयस्क धारवाड़ क्रम की चट्टानों में पाया जाने वाला प्रमुख खनिज है | 

   * मैग्नेटाइट सबसे उत्तम कोटि का लौह अयस्क है |

   * लौह अयस्क के उत्पादन की दृष्टि से मध्य प्रदेश का देश में 6 टा स्थान है |

   * मध्य प्रदेश के जबलपुर, मंडला, बालाघाट और विदिशा आदि जिलो में लौह अयस्क के निक्षेप पाए जाते है |

मैगनीज :-

*  मध्य प्रदेश को मैगनीज के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त है |

* यह धातु आर्कियन काल की धारवाड़ चट्टानों में सामान्यता काले रंग की प्राकृतिक भस्म के रूप में पाई जाति है |

* मैगनीज की खदाने मध्य प्रदेश के झाबुआ, जबलपुर, मंडला, आदि जिलो में है |

*मध्य प्रदेश के बलाघाट जिले में स्थित भार्वेली की खदान एशिया की सबसे बड़ी मैगनीज की खदान है |

* भारत के कुल मैगनीज का लगभग 50% भंडार मध्य प्रदेश में उपस्थित है | 

* इसका उपयोग लौह मिश्रधातु, इस्पात, कीटनाशक, शुष्क बैटरी एवं टाइल्स बनाने में किया जाता है |

तांबा :-

* यह अयस्क आग्नेय एवं कायांतरित चट्टानों से प्राप्त किया जाता है |

* तांबा उत्पादन की दृष्टी से मध्य प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है |

* विद्युत सुचालक होने के कारण तांबे का उपयोग विद्युत सामाग्रियो व उपकरणों के निर्माण में किया जाता है |

* मध्य प्रदेश में इसके उत्पादन क्षेत्र जबलपुर, सागर, छतरपुर, होशंगाबाद आदि प्रमुख क्षेत्र है |

* बालाघाट में स्थित है मलाजखंड तांबे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है | यह पर 170 मी. लम्बी एवं 20 मी. चौड़ी परत पाई जाति है |

* भारत के 53.20% तांबे का उत्पादन मध्य प्रदेश के मलाजखंड (बालाघाट) से किया जाता है |

टंगस्टन :-

* टंगस्टन का उत्पादन का उत्पादन बूलफ्राम अयस्क से किया जाता है |

* टंगस्टन उत्पादन में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के अमरगाव का प्रथम स्थान है |

* टंगस्टन सर्वाधिक गलनांक वाली धातु है |

* इसका उपयोग स्टील उद्योग, विद्युत बल्ब के फिलामेंट बनाने, घर्षण प्रतिरोधी, लौहे की मोती चादरों को काटने  में किया जाता है |

बाक्सइट :-

* बाक्सइट एल्युमिनियम का एक खनिज अयस्क है |

* यह टर्शियरी काल की लैटेराइट शैलो में पाया जाता है |

* बाक्सइट के उत्पादन में मध्य प्रदेश का देश में 6 टा स्थान है |

* मध्य प्रदेश में बाक्सइट का उत्पादन कटनी, शहडोल, जबलपुर, सीधी, सतना, तथा रीवा आदि जिलो में होता है 

* मध्य प्रदेश में बाक्सइट उत्पादक जिलो में कटनी प्रथम स्थान पर है |

* मध्य प्रदेश में देश के कुल बाक्सइट का 4% भंडार है |

* बाक्सइट उत्पादन का प्रमुख केंद्र होने के कारण अमरकंटक को मध्य प्रदेश का रेणुकूट कहा जाता है |

हिरा :-

* हिरा उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त है |

* हिरा मुख्यतः आग्नेय चट्टानों को किम्बरलाइट शैल में पाया जाता है |

* मध्य प्रदेश में हीरे के भंडार 90.18% है |

* हीरे का उत्पादन मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में होता है |

* हीरे की प्रमुख खदाने मझगाव, हिनोता, व उथली (पन्ना) तथा अंगौरा (छतरपुर) जिले में है |

* मध्य प्रदेश में हीरे का अधिकांश खनन नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा किया जाता है |

* मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भी हीरे के भंडार मिले है | जिसके खनन का समझौता आस्ट्रैलिया क ग्लोबल माइनिंग कंपनी " रियो टिंटो" के साथ हुआ है |


Comments

Popular posts from this blog

मध्य प्रदेश के वन्य जीव अभ्यारण (Wildlife Sanctuary of Madhya Pradesh )

निष्ठा प्रशिक्षण डायरी & नोटस

मध्यप्रदेश के राजकीय प्रतिक (STATE EMBLEM OF MADHY PRADESH)

निष्ठा मोड्यूल 8 पर्यावरण अध्ययन का शिक्षाशास्त्र