निष्ठा मोड्यूल 4 शिक्षण सीखने की प्रक्रिया में जेंडर को एकीकृत करना

 निष्ठा प्रशिक्षण (NISHTHA TRAINING MODULE) क्या हैं ?

निष्ठा का चौथा प्रशिक्षण — शिक्षण सीखने की प्रक्रिया में जेंडर को एकीकृत करना 

 

उद्देश्य :-   

·        शिक्षको व् बच्चो के बीच मोजुदा जेंडर सम्बन्धी पूर्वग्रहों एवं पक्षपातो और उन पर आलोचनात्मक रूप से पहचान करना, विभिन्न विषयों में जेंडर संवेदनशील शेक्षणिक प्रक्रियाओ का विकास करना, कक्षागत वातावरण में जेंडर संवेदनशीलता को बढ़ावा देने वाली अधिगत गतिविधियों का उपयोग और उन्हें ग्रहण करना आदि |

 

प्रश्न –निम्नलिखित  में से कौन सा वाक्य सही है?

1.  लड़के लड़कियों से अधिक मेहनती होते है। 

2.  महिलाओ का स्थान घर है।

3.  लड़के और लड़कियों से बराबरी का व्यवहार करना चाहिए।

4.  लड़कियों को स्कूल नहीं भेजना चाहिए वह शादी के लिए बनी है।

उत्तर-  लड़के और लड़कियों से बराबरी का व्यवहार करना चाहिए।

निष्ठा का पांचवा प्रशिक्षण — शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन में आई.सी.टी. (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) का समन्वय
निष्ठा का 6 प्रशिक्षण — कला समेकित शिक्षा

प्रश्न – जेंडर के बारे में निम्नलिखित में से  क्या सही नहीं है ?

1.  जेंडर महिलाओं, पुरुषो और ट्रांसजेंडर के बीच एक सामाजिक रूप से निर्मित अंतर है। 

2.  जेंडर  महिलाओं, पुरुषो और ट्रांसजेंडर के बीच जैविक अंतर को दर्शता है।

3.  जेंडर सम्बन्ध समय के साथ और लोगो के विभिन्न समूहों के बीच भिन्न होते है।

4.  कोई भी नहीं।  

उत्तर जेंडर  महिलाओं, पुरुषो और ट्रांसजेंडर के बीच जैविक अंतर को दर्शता है।

 

प्रश्न-  निम्नलिखित में से कौन सा कथन लड़को/पुरुषो के बारे में इक जेंडर स्टीरियोटाइप नहीं है?

1.  लड़को/ पुरुषो को रोना नहीं चाहिए।

2.  लड़के/पुरुष बच्चे पैदा करने के साथ साथ खाना भी बना सकते है

3.  लड़के / पुरुष बेहतर चालक होते है। 

4.  लड़का / पुरुष परिवार के पालनकर्ता है। 

उत्तर-     लड़के/पुरुष बच्चे पैदा करने के साथ साथ खाना भी बना सकते है

प्रश्न-  निम्नलिखित में से कौन सा गुण लड़को और लड़कियों दोनों के लिए सही है?

1.  स्वतंत्र

2.  मेहनती

3.  सभी

4.  भावुक

उत्तर –   सभी

प्रश्न – क्यायह कथन सही है ‘ राजनीति में सत्ता और अधिकार के पदों को संभालने में पुरुष की तुलना में महिलाएं काम सक्षम है

1.  नहीं, वे सत्ता और अधिकार के पदों को संभालने में पुरुषों की तरह ही सक्षम है।

2.  हां। महिलाएं घर के काम करने के अधिक अनुकूल हैं।

3.  हां। महिलाओं को जैविक रूप से कमजोर यौन (सेक्स) माना जाता है।

4.  हां, वे भावात्मक रूप से कमजोर हैं और निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं।

उत्तर नहीं, वे सत्ता और अधिकार के पदों को संभालने में पुरुषों की तरह ही सक्षम है।

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन सा कथन जेंडर मिथक नहीं हैपहचानें

1.  लडको और लड़कियों के बीच जैविक अंतर उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं से संबंधित नहीं है।

2.  लड़के तर्कशील होते है और लड़कियां तर्कहीन होती है ।

3.  लड़के के लिए विज्ञान और तकनीक है।

4.  मेंस्ट्रुएशन के दौरान लड़कियों को रसोई में प्रवेश नहीं करना चाहिए।

उत्तर लडको और लड़कियों के बीच जैविक अंतर उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं से संबंधित नहीं है।

प्रश्न– निम्नलिखित में से कौन सा कार्य लिंग भेद को नहीं दर्शाता है?

1.  परिवार की रोटी कमाने वाला होने के कारण रोहित अपने परिवार के लिए सभी फैसले लेता है।

2.  शारदा अपना ज्यादातर समय रसोई में खाना बनाने में बिताती है।

3.  शेफाली पर्वतारोही बनने के लिए प्रशिक्षण के रही है।

4.  बंटी और उसके दोस्त आमतौर पर टॉय कार और टॉय गन के साथ खेलते हैं।

उत्तर –  शेफाली पर्वतारोही बनने के लिए प्रशिक्षण के रही हैं।

प्रश्न – पुरुषत्व और स्त्रीत्व को संदर्भित करता है

1.  पितृसत्तात्मक

2.  यौन ( सेक्स)

3.  जेंडर

4.  लिंगभेद

उत्तर जेंडर

प्रश्न – जेंडर और यौन( सेक्स) के बीच आवश्यक अंतर क्या है ?

1.  यौन ( सेक्स) एक जैविक अंतर है जबकि जेंडर पुरुषों और महिलाओं के बीच एक सामाजिक रूप से निर्धारित अंतर है।

2.  जेंडर एक जैविक अंतर है जबकि यौन (सेक्स) पुरुषों और महिलाओं के बीच सामाजिक रूप से निर्धारित अंतर है।

3.  जेंडर और यौन (सेक्स) में कोई अंतर नहीं है।

4.  कोई भी नहीं।

उत्तर यौन ( सेक्स) एक जैविक अंतर है जबकि जेंडर पुरुषों और महिलाओं के बीच एक सामाजिक रूप से निर्धारित अंतर है।

प्रश्न– निम्नलिखित में से कौन सा कथन लड़कियों/महिलाओं के बारे में स्टरिओटाइप नहीं है?

1.  लड़कियों/ महिलाओं को पतली और सुंदर होना चाहिए।

2.  लड़कियां/ महिलाएं खराब निर्णय लेने वाली होती है।

3.  लड़कियां/ महिलाएं बातूनी होती है।

4.  लड़कियों/ महिलाओं के पास नेतृत्व कौशल है और वे किसी भी पेशे में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती है।

उत्तर लड़कियों/ महिलाओं के पास नेतृत्व कौशल है और वे किसी भी पेशे में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्य प्रदेश के वन्य जीव अभ्यारण (Wildlife Sanctuary of Madhya Pradesh )

निष्ठा प्रशिक्षण डायरी & नोटस

मध्यप्रदेश के राजकीय प्रतिक (STATE EMBLEM OF MADHY PRADESH)

निष्ठा मोड्यूल 8 पर्यावरण अध्ययन का शिक्षाशास्त्र