निष्ठा प्रशिक्षण डायरी & नोटस
निष्ठा प्रशिक्षण योजना (Nishtha Yojana):- Nishtha Training Module Program PDF 2020 – निष्ठा का पूरा नाम NISHTHA – National Initiative for School Heads and Teachers Holistic Advancement है। जो केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (HRD) की और से शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिये और आधुनिक रूप से बढ़ावा ने के लिए कार्य करता है। जिसके लिए भारत सरकार की ओर से Teachers Education Program शुरू किया गया। निष्ठा प्रशिक्षण में 16 अक्टूबर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक NCERT द्वारा निर्धारित 18 Module NISHTHA course online training Program के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा। निष्ठा प्रशिक्षण के तहत 8th तक के बच्चों के बच्चों के लिए सरकार 42 लाख शिक्षकों को शिक्षण प्रदान करेगी। निष्ठा मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यक्रम 2020 (Nishtha Module Training Program 2020 ) की अधिक जानकारी के लिए हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहें। निष्ठा प्रशिक्षण योजना मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम है | इस प्रशिक्षण अभियान में देश के सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों के 42 लाख शिक्षकों को किताबी ज्ञान के साथ खेल-खेल में पढ़ाई, लर्निंग आउटकम, ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा | निष्ठा योजना (NISHTHA Yojana – Teachers Training Program) प्रारंभिक स्तर पर सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है | निष्ठा योजना (NISHTHA Yojana) के प्राथमिक स्तर पर सभी सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और स्कूल प्रमुख शामिल होंगे |
निष्ठा योजना का उद्देश्य :-
निष्ठा योजना (NISHTHA Yojana – Teachers Training Program) स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के लिए अपनी तरह का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम है | योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में महत्वपूर्ण सोच को
प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को प्रेरित और सुसज्जित करना है | मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षकों के बीच जागरूकता फैलाएगा और उन्हें निम्नलिखित पहलुओं पर अपने कौशल विकसित करने में सक्षम बनाएगा:-- सीखने का परिणाम |
- योग्यता आधारित शिक्षा और परीक्षण |
- स्कूल को सुरक्षित रखने के उठाये जाने कदम |
- व्यक्तिगत सामाजिक गुण को उभारना |
- शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग |
- ध्यान केंद्रित करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए “योग” |
- लाइब्रेरी, इको-क्लब, यूथ क्लब, किचन गार्डन आदि की अधिक से अधिक जानकारी |
- हर तरह की परिस्थिति में स्कूल में नेतृत्व करने के गुण |
- पर्यावरण से संबंधित जानकारी |
- प्री-स्कूल, पूर्व व्यावसायिक शिक्षा |
भारतीय शिक्षा प्रणाली में, शिक्षक समाज में एक महत्वपूर्ण स्थिति रखते हैं और छात्रों में चरित्र निर्माण में मदद करते हैं |


Comments
Post a Comment